73 मुलाजिम इंस्पेक्टर, 162 सब-इंस्पेक्टर, 325 एएसआई और 88 हेड कांस्टेबल प्रमोट

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवानों को नववर्ष के मौके पर बड़ा तोहफा देते हुए उनकी पदोन्नति की गई है। डायरेक्टर जनरल पुलिस के निर्देशों पर एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस स्टेट आर्म्ड पुलिस एमएफ फारूकी ने शुक्रवार को आर्म्ड विंग में तैनात 73 सब-इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारियों को इंस्पेक्टर, 162 एएसआई रैंक के कर्मचारियों को सब-इंस्पेक्टर, 325 हेड कांस्टेबल रैंक के मुलाजिमों को एएसआई और 88 सिपाही रैंक के कर्मचारियों को हेड कांस्टेबल की तरक्की दी गई है। लंबे समय बाद पंजाब पुलिस के अधिकारियों को इतने बड़े स्तर पर तरक्की दी गई है। एडीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस के मुलाजिम पंजाब में अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। पंजाब पुलिस के खेल से जुड़े खिलाड़ी भी लगातार इंटरनेशनल स्तर पर पुलिस का नाम रोशन कर रहे हैं। पंजाब पुलिस और पंजाब का नाम रोशन करने वाले मुलाजिमों को समय-समय पर तरक्की देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता रहा है। भविष्य में भी बेहतरीन सेवाएं देने वाले मुलाजिमों को तरक्की दी जाएगी। इसके अलावा मुलाजिमों की जो समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। इस मौके पर एआईजी नरेश डोगरा व जगमोहन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने मुलाजिमों को स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी और बेहतर ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *