सुल्तानपुर लोधी | वीरवार रात्रि करीब 12 से एक बजे के करीब कपूरथला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार आई-20 सफेद कार धुंध की वजह से डिवाइडर पर जा चढ़ी, जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक इस हादसे सबंधी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। और उन्होंने हादसे के तुरंत बाद गाड़ी के नंबर प्लेटें भी हटा दी गई ताकि गाड़ी के मालिक की पहचान न हो सके। भास्कर न्यूज | जालंधर देओल नगर में शुक्रवार को बाइक सवार दो लुटेरे आइसक्रीम पार्लर में बैठी महिला के हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पास की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बाइक सवार आरोपी मोबाइल लूटने के बाद भागते हुए कैद हो गए। पीड़ित महिला मनविंदर कौर ने बताया कि वे रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठी हुई थीं। तभी बाइक पर दो युवक आए, उन्होंने आकर पहले उन्हें बातों में उलझा लिया। फिर अचानक उनके हाथ से मोबाइल लूटकर फरार हो गए।


