भास्कर न्यूज | जालंधर जेईई मेन 2025 की परीक्षा तिथियों को जारी कर दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित होगी। पेपर 1 बीई-बीटेक और पेपर 2 बीऑर्क / बीफार्मा के लिए होगा। पेपर 1 का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, जबकि पेपर 2 केवल 30 जनवरी को होगा। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain .nta.nic.in पर जाकर पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना होगा। एनटीए परीक्षा से करीब 10 दिन पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा, जिसे परीक्षार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से करीब 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होगा। हालांकि अभी सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि नहीं घोषित की गई है। सिटी स्लिप के जरिए परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी दी जाती है। जेईई मेन 2025 में तीन पेपर होंगे। पेपर 1 बीई-बीटेक के लिए, पेपर 2-ए बीऑर्क और 2-बी बी-प्लानिंग के लिए होगा। पेपर 1 में 75 बहु-विकल्पीय प्रश्न होंगे। बीटेक का पेपर 300 अंकों का होगा। वहीं पेपर 2ए में 400 अंकों के लिए 77 प्रश्न होंगे। बी-प्लानिंग का 400 नंबर के पेपर में 100 प्रश्न होंगे। पेपर 2 में ड्राइविंग सेक्शन को छोड़ कर बाकी पेपर ऑनलाइन मोड में होगा। इस बार से बदला परीक्षा पैटर्न… इस साल जेईई मेन 2025 एग्जाम पैटर्न बदल दिया गया है। इसके मुताबिक सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे। सभी विषय से केवल 5 प्रश्न होंगे और छात्रों को सभी पांच प्रश्नों का उत्तर देना होगा। जेईई मेन 2025 के सिलेबस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से प्रश्न पूछे जाएंगे।


