भास्कर न्यूज | जालंधर सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप 4 से 7 जनवरी तक दिल्ली में करवाई जा रही है। जिसमे हिस्सा लेने के लिए पंजाब की टीम को सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड से रवाना किया गया। इस मौके पर पंजाब जूडो एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरिंदर कुमार, टेक्निकल चेयरमैन सतीश कुमार, जसविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को चैंपियनशिप में बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर चरनजीत सिंह लवली ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट भी मुहैया करवाए। लड़कों की टीम में हेमंत कुमार, महेश इंद्र सैनी, मोंटी, परमवीर सिंह मान, रजनीश कुमार, राकेश गिल, रीतिक व टीम कोच रवि कुमार मौजूद रहे। लड़कियों की टीम में माया, प्रियंका, बरीह, अक्षिता शर्मा, प्रिया, हरलीन कौर, हरमनप्रीत कौर व कोच जसविंदर यादव, मैनेजर निखिल हंस मौजूद हैं।


