भास्कर न्यूज | जालंधर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर) नए साल से 14 विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम शुरू कर रहा है। ये प्रोग्राम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी एवं फ्यूचर नीड के अनुसार स्किल बेस्ड प्रोग्राम्स होंगे। इन प्रोग्राम्स को शुरू करने का उद्देश्य इंडस्ट्री रेडी ह्यूमन रिसोर्स तैयार करना है। यह प्रोग्राम इंस्टीट्यूट के उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन रोबोटिक्स जैसे उभरते हुए एरिया को चुनकर प्रोग्राम डिजाइन किया है। इनमें जनवरी-फरवरी-2025 में एडमिशन शुरू हो सकते हैं। इनमें इंजीनियरिंग सहित अन्य विभाग से अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट एडमिशन ले सकते हैं। हर एक के लिए अलग-अलग कोर्स-कोआर्डिनेटर बनाए हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया की तकनीकी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में बदलाव आया है। नई टेक्नोलॉजी के आने से कोर्स कंटेंट में भी बदलाव आया है। हम डिजिटल युग में हैं जिसके कारण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में बदलाव की गति तीव्र है जिससे टीचर्स को नए-नए विषयों के साथ टेक्नोलॉजी पर भी फोकस जरूरी है। हमारा संस्थान वर्ष 2025 में स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। फैकल्टी मेंबर्स अपने-अपने क्षेत्र की लेटेस्ट एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के एरिया में पीएचडी एवं पीजी प्रोग्राम्स का संचालन कर रहे हैं। ये प्रोग्राम तैयार किए… एनआईटीटीटीआर ने इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन रोबोटिक्स, मेकाट्रोनिक्स, प्रोडक्ट डिजाइन एंड वेलीडेशन, सिमुलेशन, ऑप्टीमाइजेशन एंड टेस्ट, मैन्युफेक्चरिंग प्रोसेस डिजिटलाइजेशन , एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, सीएनसी कंट्रोलर, इलेक्ट्रिकल एंड एनर्जी स्टडीज, एआर/ वीआर/ एक्सआर, ई-व्हिकल्स, एआई एंड एमएल, एग्री-टेक एंड ड्रोन टेक्नोलॉजी, बैंकिंग एंड माइक्रोफाइनेंस डिजिटल, टूरिज्म एंड हेरीटेज, इलेक्ट्रिकल एंड एनर्जी स्टडीज, सेमिकंडक्टर पैकेजिंग आईसी / ओएसएटी /एटीएमपी में पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम ऑफर किए जाएंगे।


