विभाग सजग नहीं, आप जरूर हो जाएं…फ्लाईओवरों पर खुले तार खतरनाक

जालंधर| सेंट्रल सिटी में दो प्रमुख फ्लाईओवरोें- संविधान चौक (बीएमसी चौक) तथा बस स्टैंड फ्लाईओवर पर अगर आप चल रहे हैं, तो सजगता के साथ चलें। क्योंकि विभाग तो बिल्कुल सजग नहीं है। यहां स्ट्रीट लाइटों के जोड़ खुले पड़े हैं, जो कभी भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन फ्लाईओवर के पास शैक्षणिक संस्थान हैं। रोजाना युवक इन्हें पैदल क्रॉस करते हैं। ग्राउंड पर चलने के बजाए पुल का इस्तेमाल करते हैं। इसी तरह लाडोवाली रोड पर भी खतरे हैं। धुंध में विजिबिलिटी कम हो जाती है। इसके साथ ही नमी के संपर्क में आने से करंट का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों के जोड़ों की कंपाउंडिंग को प्राथमिकता नहीं दी है। निगम चुनाव से पहले रोड लाइटें रिपेयर की गईं लेकिन खतरनाक तारों को ढंका नहीं गया। बस स्टैंड फ्लाईओवर बस स्टैंड फ्लाईओवर लाडोवाली रोड बीएमसी फ्लाईओवर बस स्टैंड फ्लाईओवर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *