जालंधर | महानगर सेवा सोसायटी के सदस्यों की ओर से 131वां राशन वितरण व 102वां स्कूल फीस वितरण समारोह सेंट्रल टाउन अमर मंदिर में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता एडवोकेट सुभाष सूद ने की। संस्था ने 13 महिलाओं को मासिक राशन तथा 13 स्कूली विद्यार्थियों को फीस दी। कार्यक्रम के आरंभ में सोसायटी के प्रधान चरणजीत मिगलानी ने अतिथियों का स्वागत किया और सोसायटी की गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला। मुख्यातिथि मीनू ढंड ने ज्योति प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्था की हर प्रकार से मदद करने का आश्वासन दिया। यहां सतपाल कोटिया, अर्चना शर्मा, राम प्रकाश डोगरा, कुलदीप अग्रवाल, टेकचंद अरोड़ा, पंकज आनंद, रोहित ढंड, राजेश्वर सिंह, राकेश कुंद्रा, दीपक क्वात्रा, राम लुभाया, यश सैनी, अनु शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे।


