जॉर्जिया में हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को सहायता का आश्वासन

जालंधर | जॉर्जिया में एक दुर्घटना के कारण जालंधर के गांव लद्देवाली के क्षेत्र को कोट रामदास में रहने वाले मृतक रविंदर कुमार के परिवार के घर शुक्रवार को सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के बानी डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने मृतक रविंदर कुमार की पत्नी कंचन, 7 वर्षीय पहली कक्षा में पढ़ते बेटे, तीसरी और पांचवी कक्षा में पढ़ रही 9 और 13 साल की दो बेटियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों की फीस के लिए हर महीने 5000, परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए 5000 रुपए देने के अलावा दोनों बेटियों के नाम पर दो-दो लाख की एफडी कराकर देने की घोषणा की। इस अवसर पर अमरजोत सिंह, एडवोकेट मनमोहन सिंह, कुसुम शर्मा, रजिंदर कुमार, एसके शर्मा भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *