जालंधर| पंजाब सरकार की डोर स्टेप सर्विस के जरिए पिछले एक साल में 8706 लोगों ने इस स्कीम का लाभ लिया है। शुक्रवार को हुई स्कीम की रिव्यू मीटिंग कम ट्रेनिंग सेशन के दौरान सरकार ने यह जानकारी दी। 10 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार ने यह योजना शुरू की थी। इसके तहत 42 तरह की सेवाएं मुहैया कराई जाती हैं। 1076 पर कॉल कर लोग घर बैठे इन सेवाओं के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 120 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होता है। पंजाब सरकार की तरफ से हर महीने इसका रिव्यू भी किया जाता है। इस स्कीम के लागू होने के बाद से राज्य में घर बैठे ऑनलाइन काम करवाने के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। पिछले एक साल में लोग घर बैठे 10,599 सर्विस हासिल कर चुके हैं। हालांकि नियम के तहत एक बार में एक ही सर्विस हासिल की जा सकती है लेकिन कई बार लोग एक अप्वाइंटमेंट पर दो सर्विस हासिल करते हैं और बाद में उसके अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। डोर स्टेप सर्विस हासिल करने में पूरे राज्य में जालंधर लगातार बेहतर काम कर रहा है। इस योजना के तहत लोग फोन कॉल कर घर बैठे जन्म, शादी, मृत्यु, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाण पत्र समेत कई सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए डोर स्टेप ऑपरेटर्स आपके घर आते हैं और घर से ही सारे दस्तावेज लेकर जाते हैं। बाद में कागजात बनने के बाद यह उसे आपके घर तक पहुंचाते हैं। इस योजना का उद्देश्य लोगों को पंजाब के सेवा केंद्रों में लगने वाली लंबी लाइनों से छुटकारा दिलाकर आसान और जल्द सुविधा देना है। घर आने से पहले डोर स्टेप सर्विस प्रोवाइडर पहले प्रतिभागी को सारी डिटेल पूछते हैं और किस सर्विस के लिए कौन से कागजात और डॉक्यूमेंट्स चाहिए, इसकी सारी जानकारी दी जाती है। जालंधर में 6 लड़के इस सर्विस के तहत काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत सर्विस की संख्या 43 से बढ़ाकर सरकार इसे 200 प्लस करने पर भी विचार कर रही है। इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जा सकते हैं। .बर्थ, इनकम व एसेट सर्टिफिकेट .एफिडेविट अटेसटेशन .लाभपात्र के बच्चों को वजीफा .पंजाब रेजिडेंस सर्टिफिकेट .कास्ट सर्टिफिकेट .कंस्ट्रक्शन वर्कर्स रजिस्ट्रेशन .बुढ़ापा पेंशन .बिजली बिल पेमेंट .बर्थ सर्टिफिकेट में बदलाव .रेवेन्यू रिकॉर्ड इंस्पेक्शन .डेथ सर्टिफिकेट की मल्टीपल कॉपी .मैरिज रजिस्ट्रेशन .पुराने रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट्स की कॉपी .मौत सर्टिफिकेट नॉट अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट .रूरल एरिया सर्टिफिकेट .विधवा पेंशन स्कीम .भारमुक्ति सर्टिफिकेट .मौरगेज में एंट्री .डिसएबल पर्सन पेंशन स्कीम .डिले रजिस्ट्रेशन बर्थ .फर्द .दिव्यांग व्यक्ति का यूडीआईडी कार्ड .काउंटर साइन डाक्यूमेंट .मुआवजा बॉन्ड .डिपेंडेंट बच्चों की पेंशन स्कीम .आनंद मैरिज एक्ट के तहत मैरिज रजिस्ट्रेशन .बॉर्डर एरिया सर्टिफिकेट .बैकवर्ड एरिया सर्टिफिकेट .जगह की निशानदेही .एनआरआई डॉक्यूमेंट के काउंटर साइन .पीसीसी के काउंटर साइन आदि।


