जालंधर | पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 322 पदों पर भर्ती खोली हैं। 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा को लेकर पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, शैक्षणिक योग्यता तथा आयु इत्यादि जानकारी ppsc.gov.in से ली जा सकती हैं। संयुक्त परीक्षा में 10 विभागों में उक्त 322 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर होगी भर्ती- 1. पंजाब सिविल सेवा कार्यकारी शाखा में 46 पद, 2. पुलिस उपाधीक्षक के 17 3. तहसीलदार के 27 4. आबकारी एवं कराधान अधिकारी के 121 5. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी के 13 6. ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी के 49 7. सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के 21 8. श्रम सह सुलह अधिकारी के 3 9. रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी के 12 10. उपाधीक्षक जेल ग्रेड 2/जिला परिवीक्षा अधिकारी के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।


