भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर की इंडस्ट्री के प्रमुख संगठन एमएसएमई एसोसिएशन पंजाब के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पावरकॉम के नए चीफ इंजीनियर राजीव पराशर के सामने बिजली संबंधी मामलों से जुड़ी समस्याएं बताईं। इंडस्ट्री संचार के प्रतिनिधि मंडल ने राजा गार्डन और आसपास के औद्योगिक एरिया को सप्लाई देने वाली बिजली लाइनों के अपग्रेडेशन समेत अन्य मुद्दे उठाए। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के प्रधान गुरचरण सिंह, चेयरमैन अशोक मल्होत्रा, नवदीप कुमार, नवदीप बावा तथा राजीव धीर शामिल रहे।


