नए डीएल के लिए टेस्ट नहीं दे पा रहे लोग, आईडी न बनने से परेशानी बढ़ी

भास्कर न्यूज | जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर शुक्रवार को भी नया लाइसेंस बनाने के लिए टेस्ट नहीं हुए। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग की साइट भी स्लो होने से काम प्रभावित रहा। हालांकि वीरवार को करीब दो हफ्ते बाद ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक खुलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन नया लाइसेंस बनाने के लिए अब भी टेस्ट न होने से लोग परेशान हैं। दिसंबर में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पंजाब में स्मार्ट चिप कंपनी से काम वापस लेते हुए सरकार की तरफ से एमटेक कंपनी को काम अलॉट किया गया है। जिसके चलते पंजाब भर में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर काम प्रभावित हो रहा है। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लाइसेंस रिन्यू, डुप्लीकेट, एंडोसमेंट, इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल एक्सटेक्ट, बॉयोमेट्रिक चेंज का काम हो रहा है जबकि नए लाइसेंस के लिए टेस्ट नहीं हो रहे। शुक्रवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर काम करवाने पहुंचे लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *