अमृतसर | नगर निगम पेंशनर्स यूनियन अमृतसर ने रणजीत एवेन्यू स्थित अपने दफ्तर में साल 2025 का कैलेंडर जारी किया। यूनियन के प्रधान करमजीत सिंह केपी की अध्यक्षता में इसे रिलीज करने की रस्म ज्वॉइंट कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने की। इस मौके पर बलजीत सिंह बाजवा, तरसेम सिंह, बलकार सिंह, सतवंत सिंह, मुलख राज, सुखदेव सिंह अजनाला, तिलक राज, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरपाल सिंह, कुलवंत सिंह, परविंदर सिंह, दविंदर सिंह आदि मौजूद थे।


