लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा पुल से गिरी:कोचिंग जाने के लिए घर से थी निकली,नीट की कर रही थी तैयारी,जबड़ा टूटा-टांगे टूटी

पंजाब के लुधियाना में एक छात्रा ने पुल से छलांग लगा दी। छात्रा के काफी चोट आई है। उसके दोनों पैर टूट गए है। शरीर पर काफी चोट आई है। आशंका जताई है जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है लेकिन परिवार अभी इस बारे कुछ भी खुलकर बोलने की हालत में नहीं है। छात्रा का टूटा जबड़ा जानकारी मुताबिक शेरपुर चौक के पास एक छात्रा अंशू संदिग्ध हालात में पुल से नीचे गिर गई। जिसके गिरते ही पुल के नीचे खड़े लोग घबरा गए और एम्बुलेंस की सहायता से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। छात्रा का जबड़ा तक टूट गया है। अस्पताल में जब परिवार वहां पहुंचा तो छात्रा की हालात को देखते हुए उसे निजी अस्पताल ले गया। उसके दोनों पैरों में भी फैक्चर्र व शरीर पर काफी चोटें थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने पुल से छलांग लगाई है। लेकिन इस बारे में उसके परिवार को भी पूरी जानकारी नहीं है। क्योंकि छात्रा भी अभी कुछ बताने की हालत में नहीं थी। छात्रा नीट की कर रही तैयारी छात्रा नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी 18 वर्षीय है। वह 11वीं कक्षा की पड़ती है। आरती चौक के नजदीक कोचिंग सेंटर में वह नीट की तैयारी कर रही है। वह खुद कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। उसकी सात बेटियां व दो बेटे हैं। भाई-बहनों में वह सबसे छोटी है। वह रोजाना की तरहल घर से निकलकर आटो से कोचिंग पहुंचती थी और रात करीब आठ बजे घर लौटती थी। शुक्रवार को भी वह रोजाना की तरह घर से कोचिंग के लिए निकली थी। लेकिन देर रात के समय सिविल अस्पताल से उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी पुल से गिरकर घायल हुई है। जहां खड़े लोगों ने बताया कि दोपहर के समय वह शेरपुर पुल के ऊपर से अचानक नीचे आ गिरी। मौके से छात्रा का मोबाइल भी नहीं मिला है। सिविल अस्पताल इमरजेंसी की ओर से पुलिस को सूचना भेज दी गई है। मामले की जांच के बाद ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा कि छात्रा ने किन कारणों से पुल से छलांग लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *