छतवा जंगल में हाथी की मौत के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज| छतवा जंगल में नर हाथी की मौत मामले में वन विभाग की टीम ने फिर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बता दें कि वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव 19 दिसंबर को मिला था। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपी हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दो और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली है। वन विभाग ने गुरुवार को गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48) को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की। वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि यदि वन्य प्राणियों की अवैध शिकार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई कर वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाया जा सके। ये सभी आरोपियों ने जंगल में सूअर मारने के लिए बिजली के तार लगाए थे, जिसकी चपेट में हाथी आ गया था और उसकी मौत हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *