कुंभ की वायरल हर्षा ने रेप पीड़िता की रील बनाई:दो विधायकों ने मासूम के परिजनों संग वीडियो, फोटो पोस्ट किए, बाद में डिलीट किए

रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की मासूम से रेप के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। मासूम के साथ हुई जघन्य घटना के बाद बीजेपी, कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पीड़िता का हालचाल जानने परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच, भोजपुर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा और भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सोशल मीडिया पर पीड़िता के परिजनों से मेल मुलाकात की तस्वीरें शेयर कर दीं। दूसरी ओर, कुंभ के दौरान वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने तो पूरे मामले में रील तक बना डाली। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल को तो उसी बेटी के गांव में महिलाओं और बेटियों ने आईना भी दिखाया था। कहा कि लोगों को भड़काने का काम न करें तो बेहतर होगा। बीजेपी विधायक ने गांव का नाम पोस्ट कर दिया पटवा के समर्थकों ने जमकर शेयर की पोस्ट
बीजेपी विधायक सुरेंद्र पटवा ने अपने फेसबुक पेज पर रेप की शिकार मासूम के परिजनों से मुलाकात की तस्वीरें न केवल पोस्ट कीं। बल्कि उसमें पीड़िता के गांव का नाम भी लिख दिया। पटवा के पोस्ट को उनके समर्थकों ने जमकर शेयर किया। हालांकि, रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में लोगों ने सवाल उठाए तो उन्होंनें पोस्ट डिलीट कर दी। इस पर सुरेंद्र पटवा का कहना है कि गलती से फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई थी, उन्हें तुरंत डिलीट भी कर दिया गया। लेकिन, कांग्रेस नेता परेश नागर जानबूझकर ऐसे संवेदनशील मामले में घृणित राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस MLA ने पिता के साथ पोस्ट किए वीडियो भोपाल मध्य सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने सोशल मीडिया पर अस्पताल में भर्ती रेप पीड़िता के पिता से बातचीत करते हुए वीडियो तक पोस्ट कर दिया था। जब पीड़िता के परिजनों की पहचान उजागर करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं तो उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। मॉडल ने तो रेप पीड़िता की रील बना दी प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मॉडल और साध्वी के रूप में नजर आने वाली हर्षा रिछारिया ने तो रेप पीड़िता की रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। हर्षा की रील में पीडित बच्ची का चेहरा साफ नजर आ रहा है। हर्षा ने अपनी रील में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. रायसेन के गौहरगंज में अघोषित कर्फ्यू रायसेन के गौहरगंज में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। लोग घरों में बंद हैं। सड़कें सुनसान हैं। 6 जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 500 से अधिक जवान हालात पर नजर रख रहे हैं। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स भी मौके पर है। DIG प्रशांत खरे के मुताबिक, हालात कंट्रोल में हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. मासूम से दरिंदगी की हद पार…मुंह बांधा, जंगल ले गया दरिंदे को सिर्फ एनकाउंटर की सजा मिले। उसे सरेआम सबके सामने गोली मार दो। तभी मुझे चैन मिलेगा… यह कहते हुए पार्वतीबाई (परिवर्तित नाम) रोने लगती है। वह गौहरगंज के पास एक गांव की उस 6 साल की नन्हीं बच्ची की नानी है, जिसके साथ आरोपी सलमान ने दुष्कर्म किया। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पिछले 5 दिन से मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गौहरगंज में प्रदर्शन हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *