58वीं अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन आज

उज्जैन | नगर निगम द्वारा भगतसिंह तोमर की स्मृति में कार्तिक मेला स्थित कबड्डी एरिना में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन शुक्रवार को शाम 6 बजे होगा। इस दौरान फाइनल मुकाबले होंगे। गुरुवार को क्वाटर फाइनल के मैच हो चुका है। प्रतियोगिता के संयोजक दिलीप परमार ने बताया नगर निगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विजेता को प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 11-11 हजार रुपए के रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *