मुरैना । पेंशनर्स एसोसिएशन एवं विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को अपनी लंबित समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 12.30 बजे शुरू हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेंशनर्स के हितों से जुड़े मुद्दों, सुविधाओं के सरलीकरण और देरी से मिलने वाले लाभों के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीएल टुंडेले, पीपी मिश्रा, पीएस तोमर, बीके शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


