खरगोन | ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई बीमा सखी योजना का बड़ा असर दिखने लगा है। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 171 दीदियों ने परीक्षा पास कर बीमा सखी के रूप में नया सफर शुरू किया है। जिससे उन्हें हर महीने 15 हजार रुपए तक की आमदनी होने लगी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में सीईओ सिंह ने सभी बीमा सखियों से मुलाकात की, योजना की प्रगति जानी और उन्हें सम्मान पत्र बांटे।


