श्रीकृष्ण कॉलोनी में नाले की जालियां टूटी, मवेशी तक गिरने से हो रहे चोटिल

उज्जैन | श्रीकृष्ण कॉलोनी गली नंबर 1 अंकपात मार्ग पर गली के पीछे बने नाले की जालियां टूटी हुई है। जो जालियां सड़ गई थी, उन्हें साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी ले गए। अब यहां नाला खुला रहता है और इसमें गाय और आवारा जानवर गिरते रहते है। पहले भी दो बार ऐसी घटना हो चुकी है, जिसमें मवेशी गिर चुके हैं। पार्षद को बोलने के बावजूद भी यहां जालियां नहीं लगवाई गई है। बारिश में नाला उफान पर होने से सभी के घर में पानी घुसता है, इसका कोई निवारण नहीं हुआ है। – लक्ष्य पाठक, श्रीकृष्ण कॉलोनी अंकपात मार्ग क्षिप्रा विहार कॉलोनी में सीवरेज के लिए खोदी सड़क का निर्माण ठीक से नहीं किया। इसके चलते आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को भी एक लोडिंग रिक्शा पलटी खा गई। लोगों का कहना है कि यहां से स्कूली वाहन भी निकलते हैं। – सुनील वासनिक, क्षिप्रा विहार चायना मांझे से पतंगें उड़ने लगी, सख्ती बरते चायना मांझे से फिर पतंगें उड़ना शुरू हो गई है, मकर संक्रांति में अभी समय है। ऐसे में लोग पूर्व की तरह गंभीर हादसे के शिकार हो सकते हैं। गुरुवार को हरिफाटक पुल पर महिला के गले में चायना मांझे से खरोंच आई, वह तो गनीमत रही कि महिला ने स्कूटी रोक ली। इससे गंभीर हादसा टल गया। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठाना चाहिए। – कीर्ति मालवीय, उज्जैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *