अंडर-19 : टीम हारी, 7 क्रिकेटर बाहर, 6 नए जोड़े

जयपुर | राजस्थान टीम गुजरात के खिलाफ एक मैच क्या हारी, सलेक्शन कमेटी ने छह खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इससे पहले पॉन्डिचेरी के खिलाफ टीम ने जयपुर में जीत भी दर्ज की थी। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के लिए गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई। इससे पहले 16 सदस्यीय टीम बनी थी। एक ऐसे खिलाड़ी को भी जोड़ा गया है जिसके खिलाफ टीम मैनेजमेंट ने अंडर-19 वनडे के दौरान दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। {ये खिलाड़ी टीम से जुड़े : देवांश जैसवाल, रजत बघेल, प्रखर शर्मा, शुभांकर त्यागी, गौरव, विनोद कुमावत। {ये खिलाड़ी बाहर हुए: चिराख सुखवाल, गुलाब सिंह, कविश घुणावत, ओशनिक ग्रोवर, सानिल दुल्लर, जयवर्धन गहलोत, शिवांग शेखावत।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *