जयपुर | 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक रियाद, सउदी अरब में होने वाले वर्ल्ड कप की एशियन क्वालिफायर विंडो-1 के भारतीय सीनियर बास्केटबॉल टीम का चयन हुआ है। इस टीम में राजस्थान के पीयूष मीणा और लोकेन्द्र सिंह का चयन हुआ है। पीयूष राजस्थान पुलिस में हैं और लोकेन्द्र सीकर के हैं। भारतीय टीम रियाद और चेन्नई में क्वालिफायर खेलेगी। राजस्थान बास्केटबॉल संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


