कैट का स्वदेशी के लिए विशेष अभियान

जयपुर| कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) देश में स्वदेशी के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत आयात पर निर्भरता कम कर स्वदेशी उत्पादन और खपत बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। जयपुर दौरे पर आए कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि अभियान का लाभ एमएसएमई को मिलेगा। कैट इसके लिए सरकार और उद्यमियों के बीच सेतु का काम कर रहा है। कैट महासचिव हेमंत प्रभाकर ने बताया कि 4 दिसंबर को दि‍ल्ली में कैट का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें अभियान को मूर्त रूप दिया जाएगा। खंडेलवाल का कैट की राजस्थान इकाई के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला व कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल ने स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *