WPL में ग्वालियर की अनुष्का की एंट्री:ऑप्शन में गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपए में खरीदा, अनुष्का बोली-मैनेजमेंट जहां खिलाएगा अपना हंड्रेड परसेंट दूंगी

इंडिया में (WPL) यानि वूमेन प्रीमियर लीग में ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने एंट्री कर ली है, अनुष्का अभी मध्य प्रदेश सीनियर टीम के लिए खेल रही थीं। अब उनको गुरुवार में हुए ऑप्शन में गुजरात जायंट्स (GG) ने 45 लाख रुपए में खरीदा है। अब अनुष्का गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आएंगीं। ग्वालियर की यह पहली प्लेयर हैं जो (WPL) में खेल रही हैं। अनुष्का के चयन से उनके दोस्त, परिवार और उनके साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। खुद अनुष्का मानती हैं कि उनको इस सिलेक्शन की उम्मीद थी। वह लगातार मैदान पर मेहनत कर रही थीं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में काफी काम किया है। वह खुद को एक बेहतर ऑलराउंडर मानती हैं। उनका कहना है कि गुजरात जायंट्स की टीम और मैनेजमेंट किस प्लेस पर उनको खिलाएगा वह उस पर अपना हंड्रेड परसेंट देंगी, लेकिन उनकी जो पसंदीदा जगह है वह बीच में मध्यम क्रम में खेलना है और एक परफेक्ट भूमिका निभाना हैं जिससे टीम को बैलेंस मिले बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में और वह अपनी टीम को (WPL) जीता सके। शुरूआत में घर की छत पर क्रिकेट खेलती थीं अनुष्का अनुष्का की इस उपलब्धि पर उनके भाई आयुष और पिता ब्रजमोहन शर्मा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि अनुष्का का सीनियर महिला टीम में सिलेक्शन होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अनुष्का की इस सफलता में उनकी मां नीलम शर्मा और बड़े भाई आयुष शर्मा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिता ब्रजमोहन शर्मा ने कहा कि सबसे पहले आयुष ने ही अनुष्का की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना था। आयुष को 2010 में क्रिकेट खेलता हुआ देखकर उसकी क्रिकेट में रुचि बड़ी थी, इसलिए घर की छत पर ही दोनों बहन-भाई क्रिकेट खेला करते थे। पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब जीता इसके बाद में अनुष्का कंपू के मेला हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक कैंप में शामिल होने गई थीं, उस कैंप में लड़कों की टीम थी जिसमें अनुष्का एक मात्र लड़की थीं और उसने उस दौरान क्रिकेट में अपना बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। क्रिकेट के अन्य गुर भी सीखे थे। इसके बाद अनुष्का नहीं रुकी और उसका सफल लगातार जारी रहा। वर्ष 2017 में अनुष्का मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में शामिल हुईं और अपने पहले ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश और फिर बीसीसीआई की अंडर-19 चैंपियनशिप में कप्तानी की। इन दोनों प्रतियोगिताओं में अनुष्का ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीमों को जीत दिलाई। पूरे परिवार का कहना है कि अब अनुष्का भारतीय सीनियर टीम का हिस्सा बनकर देश और अपने शहर का नाम रोशन करेगी। अनुष्का को मिली उपलब्धि और उसके क्रिकेट के जुनून और इस खुशी के साथ-साथ (WPL) यानि वूमेन प्रीमियर लीग में हुए चयन की जानकारी देते हुए वीडियो के माध्यम से दैनिक भास्कर को अनुष्का के भाई आयुष ने यह जानकारी दी है। अनुष्का के बारे में अन्य जानकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *