मथुरा में महिला BLO बोलीं- BLA परेशान करते हैं:12 दिन से खाना नहीं बनाया, बच्चों को दादा-दादी के पास छोड़ ड्यूटी कर रही

यूपी में SIR को लेकर बवाल मचा हुआ है। ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। फतेहपुर के लेखपाल और गोंडा के टीचर ने सुसाइड किया, जबकि लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हैमरेज से और बरेली में BLO की हार्ट अटैक से मौत हुई। नोएडा की दो महिला टीचरों ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया था। इस बीच मथुरा से एक महिला BLO का दर्द सामने आया है। वृंदावन के प्राथमिक स्कूल की टीचर अनिशा कहती हैं कि पॉलिटिकल पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) परेशान करते हैं। एक नेताजी का कॉल आया, उनका नाम नहीं बता सकती हूं, वो कहते हैं, फार्म लेकर हमारे घर के बाहर बैठिए। जब शाम को करीब 5.30 बजे उनके घर गई, तो मुझे भला बुरा सुना दिया। मैं रोने लगी। पूरे दिन ठीक से खाना तक नहीं खाया था। सब कुछ छोड़कर अपना काम कर रही हूं। 3 बच्चे हैं, पिछले 12 दिन से दादा-दादी के पास हैं। इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी गुरुवार को SIR फॉर्म भरा। उन्होंने इसकी X पर फोटो भी पोस्ट की। लिखा- सब अपना-अपना SIR कराएं, कुछ भी समस्या या गड़बड़ी दिखाई दे तो हमें सूचित करें। वहीं, गाजियाबाद में गुरुवार को बीएलओ ड्यूटी में लगे 21 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने FIR कराई। सिहानीगेट थाने में दर्ज शिकायत में 4 टीचर भी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *