बाला किला रोड पर सांभर खाते टाइग्रेस VIDEO:युवकों को देख टाइग्रेस एक बार उनकी तरफ बढ़ी, फिर अचानक दीवार कूद गई

अलवर शहर के निकट बाला किला रोड पर सांभर का शिकार करने के बाद टाइग्रेस एसटी 2302 उसे खाता हुए दिखी है। बाला किला की तरफ जाते हुअए आकाश सहित तीन जनों ने बाघिन काे देखा है। एक बार तो टाइग्रेस उनकी कार की तरफ आने लगी। लेकिन कुछ ही सैकंड में दीवार कूद कर नीचे चली गई। जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि बाला किला रोड पर जाना खतरे से कम नहीं है। वैसे वन विभाग ने बाला किला पर आमजन के आने-जाने पर रोक लगा रखी है। एक बार टाइग्रेस युवकों की तरफ आने लगी शिकार खाते टाइग्रेस के बीच में आए युवकों को देख टाइग्रेस एक बार तो उनकी तरफ आगे बढ़ी। जिसे देखकर युवक डर भी गए थे। लेकिन अचानक बाघिन दीवार कूद कर नीचे चली गई। टाइगर के बढ़ते कुनबे के कारण बाला किला रोड पर आमजन की आवाजाही प्रतिबंध है। इसके बावजूद युवक बाला किला रोड पर पहुंच गए। हालांकि वनकर्मियों का कहना है कि ये पुलिस के कंट्रोल रूम पर गए थे। वहां कुछ तकनीकी की खराबी थी। उसे दुरुस्त करने के लिए बुलाया गया था। उस समय यह टाइग्रेस रास्ते में शिकार को खाते हुए दिख गई। अब भी रोड पर सांभर मरा पड़ा है। 2302 आकाश बाला किला बंद है। इस कंप्यूटर वैगरह टीक करने

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *