पाली जिले के रानी में गुरुवार रात को बदमाशों ने atm लूटने का प्रयास किया। लेकिन लाख प्रयास के बाद भी वे कामयाब नहीं हुए। ऐसे में कटर, गैस सिलेंडर मौके पर ही छोड़ भागे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे घटना स्थल का जायजा लिया और बदमाशों की तलाश को लेकर cctv फुटेज खंगाले में जुटे हुए है ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। घटना पाली जिले के रानी में गुरुवार रात को हुई। बदमाशों ने रानी के प्रताप बाजार स्थित येस बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास किया। उन्होंने गैस कटर से atm को काट कर उसमें रखे रुपए लूटने का प्रयास भी किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के अधिकारी, रानी पुलिस सहित asp बाली चैन सिंह महेचा भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मौका मुआयना कर उन्होंने बदमाशों को तलाश में टीम गठित की। एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है तो एक टीम मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में सुराग जुटाने में जुटी है।


