किसान के घर में 12 लाख की चोरी:परिवार सोता रहा, धान की बोरियों के सहारे छत से उतरे चोर

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र स्थित महदेवा गांव में गुरुवार रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात उस समय हुई जब किसान राजेश पांडेय अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जेवर और कैश पर हाथ साफ किया
जानकारी के अनुसार, चोर रात 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच घर में घुसे। उन्होंने घर के पीछे दीवार से लगी धान की बोरियों को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल कर पहले छत पर चढ़े, फिर नीचे उतरकर उन दो कमरों के ताले तोड़ दिए जहां जेवरात और नकदी रखी थी। चोर दोनों कमरों से 6 पेटियां उठा ले गए। सुबह गांव में पेटियां बिखरी हुई मिलीं। दो पेटियां घर के पास जबकि बाकी चार लगभग 300 मीटर दूर खेत में खाली पड़ी मिलीं। पीड़ित किसान राजेश पांडेय के अनुसार, चोरी गए सामान में 3 लाख 30 हजार रुपये नकद, 8 तोला सोना (जिसमें मंगलसूत्र, दो अंगूठी, झुमका, बाला, दो चेन शामिल हैं) और आधा किलो चांदी के जेवर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, घर में रखी साड़ियां, शॉल और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया। किसी परिचित व्यक्ति का हाथ होने की संभावना
राजेश पांडेय ने बताया कि गहने उनकी माता के थे, वहीं नकदी निर्माणाधीन मकान के लिए सामग्री खरीदने और मजदूरों के भुगतान हेतु जमा की गई थी। चोर सीधे उन्हीं दो कमरों में गए जहां कीमती सामान था, जबकि घर के अन्य कमरों से कुछ नहीं उठाया। इससे परिजनों ने आशंका जताई है कि वारदात में किसी परिचित व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे घर की व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। सूचना मिलने पर कोटर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *