एपीसीसीएफ ने बुरहानपुर के जंगलों का दौरा किया:वर्किंग प्लान की तैयारियों का लिया जायजा, 2026-27 में समाप्त हो रहा मौजूदा प्लान

बुरहानपुर में वन विभाग की एपीसीसीएफ (अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक) पदम प्रिया बालकृष्णन ने गुरुवार को नेपानगर और असीरगढ़ के जंगलों का दौरा कर तीन ग्रिडों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और वनकर्मियों को वर्किंग प्लान निर्माण के मद्देनज़र आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण करीब 10 साल बाद तैयार किए जा रहे नए जिला स्तरीय वन वर्किंग प्लान की जमीन की स्थिति समझने के लिए किया गया। मौजूदा प्लान वर्ष 2015-16 में बनाया गया था, जो वर्ष 2026-27 में समाप्त हो रहा है। इसके बाद 10 वर्ष की अवधि के लिए नया प्लान लागू किया जाएगा। नेपानगर एसडीओ विक्रम सुलिया के अनुसार, आईएफएस पदम प्रिया बालकृष्णन ने चांदनी, दक्षिण हसनपुरा और पुरा बीट स्थित ग्रिडों को देखा। इस दौरान उन्होंने वनकर्मियों को संरक्षण गतिविधियों, वन सुरक्षा और पौधारोपण के संभावित क्षेत्रों के आकलन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। एपीसीसीएफ ने ग्रामीणों को वन क्षेत्र में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी तथा अन्य वन उत्पादों के वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि वर्किंग प्लान में वन क्षेत्र की स्थिति, वृद्धि-कमी, वन्यप्राणियों की स्थिति, वन कटाई, संरक्षण कार्यों तथा भविष्य की जरूरतों पर विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *