दतिया जिले में विद्युत वितरण कंपनी आज यानी शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य करेगी। इस दौरान तीन सब स्टेशनों और एक दर्जन से अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस के कारण सीतापुर, बरगांय और बड़ौनकला सब स्टेशनों से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले आबादी क्षेत्रों में भदौना, घूघसी, लमकना, बड़ौनकला, सीतापुर, लहरा, नयाखेड़ा, बगेदरी, कमरारी, हतलई और जुझारपुर शामिल हैं। बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि आवश्यकतानुसार इस समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।


