मिर्जापुर में बाप-बेटे समेत 4 की मौत:कार दो लोगों को रौंदते हुए हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी; प्रयागराज से काशी जा रहे थे

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे समेत 4 की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने दो लोगों को रौंद दिया। फिर हाईवे पर खडे़ ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। करीब 50 मीटर तक कार के टुकड़े बिखर गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जैसे-तैसे रेस्क्यू करके बाप-बेटे को कार से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बाबूलाल (55) और उनके बेटे अनुराग (22) के रूप में हुई। परिवार प्रयागराज की सोरांव तहसील के दाउलकपुर गांव का रहने वाला था। दोनों प्रयागराज से वाराणसी जा रहे थे। हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 7 बजे कछवा थाना क्षेत्र में कटका गोदाम के पास हुआ। शुरुआती जांच में हादसे की दो वजह सामने आ रही है। पहली, कोहरा और दूसरी झपकी। पुलिस ने कहा कि कार की स्पीड तेज थी। कार सड़क पर खड़े दो लोगों को रौंदते हुए खड़े ट्रक में जा घुसी। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त विजिबिलिटी कम थी। कार ने जिन दो लोगों को रौंदा, उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे की 3 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *