हाइवा ने कार में मारी टक्कर, एक की मौत:रिसेप्शन में चतरा जा रहा था परिवार, हादसे में दुल्हन की बहन की गई जान; 5 जख्मी

चतरा‎ में गुरुवार की रात सड़क ‎‎दुर्घटना में कार सवार एक युवती की मौत हो‎ गई। जबकि पांच लोग जख्मी हो गए। सभी एक ही परिवार से हैं और इटखोरी में रिसेप्शन में जा रहे थे। हादसा चतरा ‎सिमरिया मार्ग पर हफुवा गांव के ‎‎पास हाइवा की टक्कर से हुआ। मृतका की पहचान ‎‎रामगढ़ जिले के सयाल निवासी ‎मुकेश राम की 18 वर्षीय पुत्री रीया ‎‎कुमारी के रूप में हुई है। रीया दुल्हन की मौसेरी बहन थी। जबकि ‎घायलों में हजारीबाग जिले के ‎केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव ‎‎निवासी सुजीत राम, इनकी पत्नी‎ गेंदरी देवी, बेटी अराध्या कुमारी, ‎बेटा महाबीर दास व एक रिश्तेदार‎ पिंकी कुमारी का नाम शामिल है।‎ हाइवा ने सामने से मारी टक्कर मृतक व घायल‎ सभी कार से रिसेप्शन पार्टी में‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ शामिल होने के लिए इटखोरी जा ‎रहे थे। इसी दौरान हफुवा गांव के ‎पास विपरीत दिशा से जा रही एक ‎कोल वाहन हाइवा ने सामने से‎ कार को अपनी चपेट में ले ‎लिया। इसमें सवार रीया कुमारी की‎ मौत घटनास्थल पर ही हो गई।‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से‎ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ‎इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को ‎दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और‎ ग्रामीणों के मदद से घायलों को‎ इलाज के लिए सदर अस्पताल ‎पहुंचाया। सदर अस्पताल में‎ प्राथमिक उपचार के बाद घायलों ‎को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल ‎कॉलेज हजारीबाग रेफर किया गया ‎है।‎ अस्पताल में अफरातफरी, 3 रेफर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चतरा पुलिस ने तत्काल लोगों को एंबुलेंस में भर्ती कराया और सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक दयानंद सरस्वती ने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। उन्होंने घायलों की चोटों की गंभीरता बताते हुए कहा, “कई घायलों की हड्डियां टूट गई हैं, कितने का सिर फूटा है और कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी बेहतर इलाज की आवश्यकता है।” गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को तत्काल हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।‎ 25 नवंबर को हुई थी शादी ‎बताया जाता है कि गत ‎25 नवंबर को सुजीत राम की पुत्री ‎काजल कुमारी की शादी चतरा के‎ इटखोरी निवासी राजेश कुमार राम‎ के साथ हुई थी। गुरुवार को‎ इटखोरी में काजल व राजेश की ‎शादी के उपलक्ष्य में रिसेप्शन पार्टी‎ का आयोजन किया गया था। रीया, काजल की मौसेरी बहन थी।‎ वह अपनी मौसेरी बहन की शादी‎ में शामिल होने के लिए जोरदाग ‎गांव आई हुई थी। परिवार के अन्य‎ सदस्यों के साथ वह भी रिसेप्शन‎ में शामिल होने जा रही थी।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *