पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ टोटो चालक गिरफ्तार:4.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त, पैंट की जेब से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 30 से 40 हजार रुपए मूल्य के ब्राउन शुगर के साथ एक टोटो चालक नजमी आलम को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के अंबेडकर चौक के पास की गई। एसपी निधि द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट सह अंचल निरीक्षक शंभू शरण दत्ता की अगुवाई में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसमें नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टोटो चालक की तलाशी ली गई एसपी से मिले इनपुट के आधार पर नगर थाना पुलिस ने अंबेडकर चौक पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक टोटो को रोका गया और मजिस्ट्रेट शंभू शरण दत्त की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में टोटो चालक नजमी आलम के पैंट की जेब से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका कुल वजन 4.89 ग्राम है। आरोपी पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकदमिया गांव का निवासी पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने तत्काल आरोपी नजमी आलम को गिरफ्तार कर थाने ले गए। मजिस्ट्रेट शंभू शरण दत्त ने बताया कि तलाशी की पूरी प्रक्रिया कानूनी रूप से की गई और नजमी आलम के पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ स्पष्ट रूप से मिला। नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार नजमी आलम पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चकदमिया गांव का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी आपूर्ति करता था। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई संभव है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *