गिरिडीह टावर चौक पर सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल, दुकानदारों ने बचाई जान

गिरिडीह के व्यस्त टावर चौक पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से फल विक्रेता मोहम्मद दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर फल विक्रेता के दोनों पैरों पर चढ़ गया मोहम्मद दिलशाद रोज की तरह टावर चौक पर अपनी फल की दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने अचानक एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर आगे बढ़ा और दिलशाद को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए घायल दिलशाद को उठाया और गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। पुलिस चालक की भूमिका की जांच कर रही घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और उसे थाना ले गई है। पुलिस चालक की भूमिका की जांच कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। इधर, हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया था, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *