मंदसौर में हिंदू महिला के साथ मिले युवक की पिटाई:हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा; होटल में कमरा ढूंढ रहा था

मंदसौर जिले के सीतामऊ में एक युवक की हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने पिटाई की। युवक शहर के होटलों में एक ही आईडी से बार-बार कमरा लेने की कोशिश कर रहा था। कार्यकर्ताओं ने उसे संदिग्ध मानकर रोका, मारपीट की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बुधवार शाम की है, जिसका वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया। राजस्थान से महिला के साथ आया था युवक राजस्थान के डग क्षेत्र का निवासी बताया गया है। वह एक 35 वर्षीय हिंदू महिला के साथ सीतामऊ पहुंचा था। दोनों झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। युवक ने शहर के कई होटलों में एक ही पहचान पत्र के आधार पर कमरा लेने का प्रयास किया। होटल नियमों के अनुसार दोनों व्यक्तियों की पहचान अनिवार्य होती है। पहचान पत्र की कमी के कारण उन्हें किसी भी होटल में कमरा नहीं मिला। पूछताछ में जवाब न मिलने पर पिटाई की होटल कर्मचारियों से मिले इनकार के दौरान संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। आरोप है कि पूछताछ में युवक संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका, जिसके बाद उसकी पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया। महिला ने शिकायत करने से इनकार किया सीतामऊ थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह महिला से मिलने के लिए यहां आया था। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध रूप से घूमने और होटलों में बार-बार कमरा लेने की कोशिश के चलते पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग की धारा में प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीतामऊ थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि युवक और महिला की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें थाने बुलाया गया था और नियमों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *