बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल प्रभारी डॉ शर्मा एपीओ:एपीओ होते ही वीडियो पोस्ट की, बोले-मुझे हटाने का ऑर्डर मिला, गलती नहीं बताई, इंस्टा पर 3.10 लाख हैं फॉलोवर

राज्य सरकार ने उदयपुर के बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अशोक शर्मा को एपीओ कर दिया है। चिकित्सा विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने गुरुवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उन्हें जयपुर मुख्यालय में उपस्थिति के आदेश दिए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले डॉ शर्मा ने एपीओ के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 पोस्ट किए। पहले वीडियो में उन्होंने हॉस्पिटल से हटाने वाले आदेश का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे क्यों और किस गलती से हटाया पता नहीं। वहीं, दूसरे वीडियो में शुक्रवार को वे उसी हॉस्पिटल में इलाज करते हुए मरीजों को बोल रहे हैं कि ‘कुछ मरीजों का इलाज बाकी रह गया था, इसलिए आया हूं। मेरा ऑर्डर आ गया है। अब जा रहा हूं। मैं सोमवार तक यहां हूं, इलाज करा लो’। बता दें, डॉ शर्मा अपने अकाउंट पर हॉस्पिटल में इलाज को आने वाले मरीजों से जुड़ी रील पोस्ट करते रहते हैं। उनके इंस्टा पर 3.10 लाख फॉलोवर हैं। ड्यूटी के दौरान रील बनाने को लेकर भी इन पर सवाल उठते रहे हैं। इन पर कार्रवाई का ये भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। सीएमएचओ बोले-ड्यूटी के प्रति लापरवाही पर किया एपीओ
सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि डॉ शर्मा के खिलाफ अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंचने जैसी शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश मिले हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी। ये भी कारण…हॉस्पिटल के सामने संचालित 2 अवैध क्लिनिक पर नहीं की कार्रवाई
बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने कई सालों से 2 मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से संचालित थे। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने करीब दो सप्ताह पहले हॉस्पिटल के सामने इन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। यहां बिना डॉक्टर मरीजों को दवाई लिखी जा रही थी और उन्हें भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल के सामने संचालित अवैध क्लिनिक बंद कराए और इन्हें नोटिस देकर जबाव मांगा। सीएमएचओ को कहना है कि बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल के सामने संचालित अवैध क्लिनिक पर हॉस्पिटल प्रभारी डॉ शर्मा को कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन उन्होंने नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *