रॉन्ग साइड से आरही ट्रक ने कार को मारी टक्कर:शाजापुर में 1 महिला की मौत, 4 घायल, अभयपुर और पनवाड़ी के बीच हादसा

शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अभयपुर और पनवाड़ी के बीच नेशनल हाईवे-52 पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला नीतू सोनी (लगभग 40-45 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। घायलों में जगदीश सोनी, कीर्ति सोनी, तेज सोनी के साथ एक छोटा बच्चा और एक बच्ची शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुनेरा पुलिस मौके पर पहुंची। डायल-112 के पायलट महेंद्र सिंह और आरक्षक अभिषेक गुप्ता की मदद से सभी घायलों को तत्काल शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सुनेरा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। पीड़ित पचोर निवासी बताए जा रहे हैं, जो देवास में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने के बाद अज्ञात ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *