दौसा की कोलवा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से जेवराती गोल्ड भी जप्त किया है। एसपी सागर राणा के निर्देशन में थाना इंचार्ज रामशरण गुर्जर की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। घटनाक्रम 18 अगस्त का है, इस सम्बन्ध में रामस्वरूप शर्मा निवासी कुण्डल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 18 अगस्त की रात को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व लोहे के बक्से का ताला तोडकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी कीमत लगभग 15 लाख रूपए चोरी कर ले गए। वारदात के बाद घटनास्थल पर फोरेन्सिक टीम ने मौके पर कार्यवाही कर अज्ञात नकबजनों की तलाश शुरू की गई। साइबर सेल दौसा की संयुक्त टीम बनाकर मुखबीर से सूचना एकत्रित कर सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी संसाधनों की सहायता से घटनास्थल से लिए गए कॉल डिटेल आदि की जांच को गई। जिसके बाद पुलिस चोरी के आरोपी राजेश उर्फ सुखराम बावरिया (22) निवासी राजवास पुलिस थाना बरोनी जिला टोंक, हाल खानाबदोंश गणेशपुरा थाना कोतवाली, थला का बास बसवा दौसा, हाल निवासी सौंप थाना नादौती करौली है। आरोपी की निशादेही पर पुलिस ने 64 ग्राम जेवराती सोना जप्त किया है। पुलिस टीम में साइबर सेल के प्रेम नारायण, हरीशंकर, राजेन्द्र प्रसाद, संजय कुमार, कमलेश व महेन्द्र कुमार शामिल रहे।


