कोटा मंडल में गुरुवार देर शाम श्री गंगानगर–झालावाड़ सिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22998) में टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टिकट रहित यात्रा करते पकड़े गए 16 यात्रियों से कुल 6500 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस सघन निरीक्षण टीम का नेतृत्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने किया, जिन्होंने कोटा से झालावाड़ सिटी तक मार्ग में विभिन्न कोचों का निरीक्षण किया। अवैध वेंडर पकड़ा, नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश जांच के दौरान टीम ने एक अवैध वेंडर को भी पकड़ा, जिसके खिलाफ रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई की गई।निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ MST (मासिक सत्र टिकट) धारक आरक्षित कोच में यात्रा कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि MST केवल सामान्य श्रेणी के लिए मान्य है और नियमों का पालन करना जरूरी है। नियमित अभियान जारी रहेगा वरिष्ठ डीसीएम सौरभ जैन ने कहा कि यात्रियों की सुविधा, अनुशासन और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु यात्रा अनुभव प्रदान करना है।


