मंदसौर मिल इलाके में एसपी का दौरा:आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लोगों से ली जानकारी

अशोकनगर के मंदसौर मिल इलाके में लगातार आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण गुरुवार रात पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने टीम के साथ यहां पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीओपी विवेक शर्मा, कोतवाली टीआई रवि प्रताप सिंह चौहान और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। निवासियों से बात की, अपराधियों को चेतावनी दी एसपी ने इलाके में रहने वाले लोगों से उनके काम और रहने की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में गड़बड़ी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। लगातार शिकायतों के बाद पुलिस टीम क्षेत्र का नियमित दौरा कर रही है। एसपी ने बताया कि नगर पालिका की मदद से अंधेरी गलियों में लाइटें लगवाई गई हैं, ताकि अपराध रोके जा सकें। जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन मंदसौर मिल की जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। खाली जमीन होने की वजह से कई लोगों ने यहां झुग्गियां बनाना शुरू कर दिया था, जो अब एक बस्ती का रूप ले चुकी है। इस बस्ती के कुछ लोग कई आपराधिक मामलों में शामिल पाए गए हैं। यहां पहले भी हत्या जैसे गंभीर अपराध दर्ज हो चुके हैं, इसलिए पुलिस इस इलाके पर खास नजर रखे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *