टोंक में कांग्रेस नेता के साले पर चाकू से हमला:रास्ता रोककर किया अटैक, रुपयों के लेनदेन को लेकर 3 युवकों से हुई थी कहासुनी

टोंक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के साले पर 3 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गुर्जर का साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल दूनी कस्बे में गुरुवार रात को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के साले दूनी निवासी पुष्कर गुर्जर (27) पर 3 युवकों ने रुपयों के लेनदेन को हुई कहासुनी के बाद चाकुओं से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
बाद में उसके साथियों ने उसे दूनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रेफर कर दिया। जहां परिजनों यहां से इलाज कराकर उसकी छुट्टी कराकर ले गए।
उधर सूचना के बाद दूनी थाना पुलिस ने हमलवारों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक हमलावर पुलिस गिरफ्त से दूर है। SP राजेश मीना ने बताया कि दूनी में चाकुओं से दूनी निवासी पुष्कर गुर्जर (27) हमला करने की घटना सामने आई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगा दी है। फाइनेंस का काम करते है दोनों पक्ष
दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह रिपोर्ट मिली है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद यह चाकूबाजी की घटना हुई है। दोनों पक्ष फाइनेंस का काम करते है। चाकू मारने की घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच से पता लगेगा। शराब पी रहे थे आरोपी, रोककर किया हमला
दूनी थाना प्रभारी ने बताया कि दूनी कस्बे के पास दुर्गापुरा की ढाणी हैं। वहां आरोपी दूनी निवासी विराट कलाल, प्रदीप कीर, मनोज कीर गुरुवार रात करीब 8 बजे रास्ते के पास बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान पीड़ित दूनी निवासी पुष्कर गुर्जर (27) पुत्र रामकिशन गुर्जर अपने 2 दोस्त के साथ बाइक से बाजार की ओर लौट रहा था। लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल
इस दौरान आरोपियों ने उस रुकवा लिया। इस दौरान दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पुष्कर गुर्जर पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गए। इससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। उसके शरीर से काफी खून बह गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचा। घायल के कूल्हे पर चाकू से घाव हो गया। बाद में उसका दूनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक तौर पर रुपयों के लेनदेन को लेकर शराब के नशे में यह हमला करना सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *