सूरजपुर में नकाबपोश बदमाशों ने चुराई बाइक:घर के बाहर खड़ी थी, बिना लॉक तोड़े उठाकर ले गए, आरोपियों की तलाश में पुलिस

सूरजपुर जिले के चांदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवाटोला में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। 25 नवंबर की रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ग्राम नवाटोला निवासी जनार्दन यादव की मोटरसाइकिल (CG 16 CN 4402) उनके घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी, जिसे अज्ञात बदमाशों ने चुराया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बदमाशों में से एक ने पहले मोटरसाइकिल को घुमाया। इसके बाद दो अन्य बदमाशों ने बिना लॉक तोड़े, मोटरसाइकिल के अगले टायर को उठाकर उसे मौके से दूर ले जाते हुए दिखाई दिए। पीड़ित जनार्दन यादव ने इसकी सूचना चांदनी पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *