मां-बेटी ने महिला की चोटी, हाथ-पैर पकड़कर घसीटा VIDEO:एक ही परिवार के 2 गुटों में जमीन विवाद को लेकर हुआ झगड़ा

जमीन विवाद को लेकर मां ने बेटी के साथ मिलकर अपनी ही देवरानी की चोटी, हाथ-पैर पकड़कर घसीटते हुए का वीडियो सामने आया है। इस दौरान वहां पर खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
घटना बाड़मेर जिले के नागाणा थाना इलाके की हुड्डों की ढाणी की है। यहां चचेरे भाइयों के बीच में बीते 3 साल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन पर स्टे भी लगा हुआ है। बुवाई के दौरान महिला स्टे वाली जमीन पर बैठकर रोकती है।
इस संबंध में पीड़िता ने नागाणा थाने में नामजद समेत 4-5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल कर रही है। 3 साल से चल रहा विवाद, कोर्ट ने स्टे लगाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हुड्‌डों की ढाणी निवासी देवाराम और विशनाराम दोनों चचेरे भाई है। इनकी जमीन पास-पास में है। दोनों के बीच जमीन को लेकर बीते 3 साल विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद स्टे भी लगाया हुआ है। पुलिस के जाते ही हुआ झगड़ा
इसी बीच गुरुवार 27 नवंबर को पटवारी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बात कर समझाइश की। शांत करवाया था। लेकिन पटवारी व पुलिस के जाने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान वहां पर खड़े लोगों ने वीडियो बना दिया। नागाणा थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया- सजीया पत्नी विश्नाराम ने थाने में दुर्गाराम, पीराराम समेत 4-5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच कर रहे है। वहीं घायल महिला का मेडिकल करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। तीन मिनट का वीडियो आया सामने
इस पूरे घटनाक्रम का एक 3 मिनट का वीडियो सामने आया है। जिसमें मोहनी पत्नी गजेंद्र और उसकी बेटी देऊ दोनों सजीया के हाथ व चोटी पकड़कर उसे घसीट रही है। सजीया बोल रही मुझे मार दो। मां-बेटी बोल रही है कि खेत से बाहर निकल। पास एक युवक मूकदर्शक बन कर खड़ा है और वीडियो बना रहा है। वहीं एक अन्य आदमी भी वीडियो बना रहा है। ‘मारने दं, तू यहां से चला जा’
इधर वीडियो बनाने वाला बोल रहा कि मारपीट मत करो, छोड़ दो। मेरी बहन के हाथ मत लगाओ। मां-बेटी बोल रही कि ट्रैक्टर के बीच में क्यूं आई। वीडियो बनाने वाला बोल रहा है कि मेरे पास वीडियो पड़ा है। सजीया बोल रही कि मारने दें तू यहां से चला जा। पत्थर लेकर मारने के लिए दौड़ी
वहीं वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी देऊ का हाथ पकड़ कर रोक रहा है। वीडियो बनाने वाले से देऊ मोबाइल छीनने की कोशिश करती है। और उसको मारने का उतारू हो जाती है। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर बुवाई करता नजर आ रहा है। वीडियो बनाने के पीछे पत्थर लेकर मारने के लिए भागती नजर आ रही है। कुछ देर बाद महिला उठकर वापस खेती में चली जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *