अस्पताल से मरीज ले जाने के बहाने ऑटो चोरी:दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का ऑटो और बाइक जब्त

झालावाड़ की कोतवाली पुलिस टीम ने अस्पताल से मरीज को घर ले जाने के बहाने ऑटो चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना लगभग 20 दिन पहले एस.आर.जी. अस्पताल में हुई थी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विनोद तंवर (31) पुत्र नंदकिशोर तंवर, निवासी वार्ड नं. 13, हजारीलाल मार्ग, इंदौर नाका, जुना ब्यावरा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) और लखन दांगी (24) पुत्र केदार दांगी, निवासी सोयाबीन प्लांट के पास, आनंद वाटिका, भोपाल बाईपास, ब्यावरा, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। थाना कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज होने के बाद, पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया गया और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके हुलिए के आधार पर लगातार पीछा किया गया। कोतवाली सीआई मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में वाहन चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों ने सादे कपड़ों में भी निगरानी रखी। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यात्रियों का कर रहे थे इंतजार
फरियादी (ऑटो ड्राइवर) ने बताया कि जनाना अस्पताल के बाहर अपना ऑटो लेकर यात्रियों का इन्तजार कर रहा था। इस दौरान आरोपियों ने आकर कहा कि हमे मरीज को लेकर चलना है। इस पर वह अपने ऑटो को जनाना हॉस्पिटल के बाहर ही खड़ा करके उसके किराये की बात करने के लिए एक आरोपी के साथ अन्दर हॉस्पिटल में चला गया और पीछे से दूसरा आरोपी ऑटो चोरी कर ले गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *