बगड़ी के महामंत्री व पोषवाल के मंत्री बनने‌ पर जश्न:बजरंग कांटा पर‌ भाजपाईयों‌ ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटकर दी बधाई

सीकर में आज बजरंग कांटा पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने पर जश्न मनाया गया। झुंझुनूं जिला प्रभारी यशपाल गुर्जर व भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं ने भाजपा की घोषित नई कार्यकारिणी में सीकर निवासी श्रवण सिंह बगड़ी को प्रदेश महामंत्री तथा सीताराम पोषवाल को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया गया। युवाओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। झुंझुनूं जिला प्रभारी यशपाल गुर्जर ने कहा कि श्रवण सिंह बगड़ी पार्टी के जमीनी कार्यकर्त्ता हैं। बगड़ी को दोबारा प्रदेश मंत्री बनाए जाने से पार्टी को शेखावाटी में अधिक मजबूती मिलेगी। सीताराम पोषवाल काफी समय से पार्टी के हर मोर्चे पर सक्रिय हैं। पोषवाल को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से पार्टी से जुड़े युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं में विशेष उत्साह है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जमीनी कार्यकर्त्ताओं को मौका देकर सम्मान दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *