मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज, कुल्हाड़ी से हमला:छतरपुर में पीड़ित मजदूर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

छतरपुर के हरपालपुर थाना क्षेत्र में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर के साथ गाली-गलौज और कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया गया। गलान गांव निवासी मजदूर कौशल अहिरवार ने शुक्रवार को हरपालपुर थाने में अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कौशल अहिरवार शटरिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी शटरिंग सामग्री मडोरी निवासी ठाकुरदास कुशवाहा को किराए पर दी थी। कुल 43 दिनों का किराया 9718 रुपए बना था। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ठाकुरदास ने फोन-पे के माध्यम से केवल 3000 रुपए का भुगतान किया था। शेष 6718 रुपए अभी भी बकाया थे। कौशल अहिरवार शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बकाया रकम लेने ठाकुरदास के घर पहुंचे थे। आरोप है कि ठाकुरदास ने उन्हें गाली-गलौज दी और विवाद बढ़ने पर कुल्हाड़ी लेकर उन पर हमला करने का प्रयास किया। हमले से भयभीत कौशल किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सीधे हरपालपुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। कौशल ने पुलिस प्रशासन से अपनी बकाया मजदूरी दिलाने और आरोपी ठाकुरदास कुशवाहा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *