झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के रूपारेल गांव में विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय मंजू लता पत्नी इंद्रजीत मेघवाल के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मंडावर थानाधिकारी पवन कुमार मीणा के अनुसार, घटना गुरुवार रात की है। महिला का बेटा अपने पिता को खेत पर छोड़कर घर लौटा, तो उसने मंजू लता को फंदे से लटका हुआ देखा। सूचना पर परिजन और ग्रामीण तुरंत घर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद मंजू लता को एसआरजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार को मंडावर पुलिस ने झालावाड़ अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


