ट्रेलर का टायर फटा, 20 फिट नीचे ड्रेन में गिरा:चने भरकर दिल्ली से मुंबई जा रहा था, ड्राइवर के चोट लगी

कोटा के दिगोद थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रेलर का टायर फट गया। ट्रेलर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराकर 20 फीट नीचे ड्रेन में जा गिरा।गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर के चोट लगी। जिसे इलाज के लिए कोटा लाया गया। घटना देर रात 1 बजे के आसपास की है। ट्रेलर में चने के कट्टे-बोरी भरे हुए थे। हादसे में गाड़ी का एक्सल व कबानी टूटकर अलग हो गए। दीगोद थाना SHO सुरेश कुमार ने बताया जयपुर नंबर का ट्रेलर दिल्ली से माल भरकर मुंबई की तरफ जा रहा था। गाड़ी में ड्राइवर नाजिम के साथ खलासी साहिल भी था। दोनों अलवर जिले के रहने वाले हैं। 8 लाइन पर कंवरपुरा के आसपास अचानक से ट्रेलर का आगे का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया। फिर 15-20 फीट नीचे ड्रेन में जाकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर नाजिम खान के चोट लगी है। जिसे इलाज के लिए कोटा ले जाया गया है। खलासी सकुशल है। फिलहाल जेसीबी व क्रेन मौके पर बुलाई है। ट्रेलर को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेलर में चने भरे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *