कलेक्टर ने राजस्व मामलों की जानकारी ली:प्रगति रिपोर्ट मांगी, कहा-लंबित प्रकरण जल्द निपटाएं

झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीओआईटी के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर राठौड़ ने उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेने और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने तहसीलवार लंबित डिजिटाइजेशन व मैपिंग कार्य की समीक्षा करते हुए कड़ी मॉनिटरिंग रखने और तेजी से कार्य निपटाने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि जहां बीएलओ के पास अधिक फॉर्म लंबित हैं, वहां सहायता हेतु विशेष टीमें तैनात की जाएं। बैठक में गैर-खातेदारी, नामांतरण, सीमा ज्ञान, म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों तथा जनसुनवाई से प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की और सभी मामलों को न्यूनतम समय में निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने भूमि अवाप्ति, इजराय, रोड़ा एक्ट, पीडीआर एक्ट, एलआर एक्ट, धारा 251, धारा 251ए, धारा 136 से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने को कहा। साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों को उनके एसडीएम कोर्ट में लंबित मामलों पर प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनुराग भार्गव सहित सभी उपखंडों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *