भीलवाड़ा में 3 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:बिना नंबरी स्कोर्पियो जब्त, कई थानों में 11 से ज्यादा मामले दर्ज

भीलवाड़ा पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और हथियार सप्लायर हनुमान धाकड़ को पकड़ लिया। वह लंबे समय से बिना नंबर की स्कॉर्पियो में घूमकर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अवैध हथियार सप्लाई जैसे 11 मामले दर्ज हैं। नाकाबंदी में धरा गया फरार हिस्ट्रीशीटर भीलवाड़ा की कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तीन साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और स्थाई वारंटी हनुमान धाकड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की स्कॉर्पियो भी जब्त की है, जिसे वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए इस्तेमाल कर रहा था। गुप्त सूचना पर विशेष टीम ने किया घेराबंदी SP धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध बिना नंबर की स्कॉर्पियो हलेड़ तिराहे की तरफ जा रही है। कोतवाल सुनील चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने हलेड़ तिराहे पर घेराबंदी की और वाहन को रोका। स्कॉर्पियो के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी, जिससे संदेह और गहरा गया। स्कॉर्पियो से हुई पहचान जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें बैठा शख्स हनुमान कॉलोनी निवासी हनुमान धाकड़ निकला, जो लंबे समय से फरार था। वह स्थाई वारंटी था और लगातार पुलिस कार्रवाई से बच रहा था। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को कई और खुलासों की संभावना दिखाई दे रही है। बिना नंबर गाड़ी चलाकर बचता रहा पुलिस से हनुमान धाकड़ गिरफ्तारी से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो चलाता था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने उसकी यह बिना नंबरी स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है। 11 मामलों का आरोपी हनुमान धाकड़ पर अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, धोखाधड़ी और मारपीट जैसे 11 मामले दर्ज हैं। बीते चार साल में उसने भीलवाड़ा के कई लोगों को हथियार सप्लाई किए थे। कोतवाली, प्रताप नगर, काछोला और बनेड़ा समेत कई थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। उदयपुर में एनडीपीएस में भी पकड़ा जा चुका है आरोपी हनुमान धाकड़ का आपराधिक रिकॉर्ड सिर्फ भीलवाड़ा तक सीमित नहीं है। उदयपुर में भी वह एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका है। 22 अगस्त 2021 को रक्षाबंधन के दिन काछोला के धामनिया में हुए देवी सिंह हत्याकांड में भी उसने आरोपियों को पिस्टल उपलब्ध करवाई थी। मारपीट और फायरिंग के कई मामलों में भी नाम सामने आया पिछले साल सदर थाना क्षेत्र में एक युवक से बुरी तरह मारपीट कर उसके हाथ-पैर तोड़ने के मामले में भी वह शामिल था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।3 अक्टूबर 2021 को प्रताप नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर चौराहा और बापू नगर में फायरिंग के आरोपी समीर पठान ने जिस पिस्टल का उपयोग किया था, वह भी करीब दो साल पहले हनुमान धाकड़ के जरिए खरीदी गई थी। भीलवाड़ा-उदयपुर में फैला है हनुमान का अपराध नेटवर्क हनुमान धाकड़ के खिलाफ भीलवाड़ा और उदयपुर दोनों जगहों में हत्या, लूट और अवैध हथियारों से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई और आपराधिक कड़ियों के खुलासे की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *